Skip to main content

बीकानेर:व्‍यवसायी-मुनीम लूट मामले के दो आरोपी राउंडअप

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, । नोखा व्‍यवसायी-मुनीम लूट मामले के दो आरोपी पुलिस हिरासत में, नोखा थाना पुलिस ने रासीसर में गौशाला के सामने एक व्‍यापारी की कार रोककर मारपीट करने व रुपये लूटने के मामले में नाकाबंदी करने के बाद दो लोगों को राउंडअप कर लिया है। दोनों आरोपियों से आज रविवार को पूछताछ होगी।

हालांकि पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्‍द्रा के अनुसार इस मामले में लूट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। नोखा के व्‍यवसायी इन्‍द्रजीत धारणिया ने पुलिस को बताया था कि देशनोके से नोखा की ओर जाते समय रास्‍ते में लग्‍जरी गाडी में सवार होकर आये पारवा निवासी नरसीराम राहड पुत्र रामरख, संतोष नाई पुत्र हडमान, विष्‍णु मंडा पुत्र बद्रीनारायण मंडा, श्‍यामसुन्‍दर राहड पुत्र रामस्‍वरूप आदि आरोपियों ने शनिवार शाम रासीसर के पास पथराव कर उनकी कार रोकी। मूनीम सूरजमल गोलछा को नीचे उतार कर पीटा।

मूनीम को अपने साथ ले जाने लगे तथा रुपयों से भरा बैग छीनकर लिया। परिवादी धारणिया के अनुसार वह खुद मौका पाकर गाडी सहित मौके से भागने में सफल रहे थे। जबकि मूनीन को बाद में पुलिस की मदद से खेत में घायल अवस्‍था में मिलने के बाद अस्‍पताल पहुंचाया गया।
मुनीम सूरजमल PBM में इलाज के दौरान


नोखा के व्‍यवसायी इन्‍द्रजीत सिंह धारणिया पुत्र ब्रजलाल की ओर से इस मामले में पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार शाम लगभग छह बजे वह अपने मूनीम सूरजमल गोलछा के साथ गाडी में सवार होकर देशनोक से नोखा की ओर आ रहे थे।

रास्‍ते में आरोपियों ने मूनीम के साथ लूटपाट करने के उदेश्‍य से मूनीम को कार से नीचे उतार कर पीटा। वह खुद मौका पाकर वारदात स्‍थल से भागने में कामयाब रहे। बाद में परिजनों व पुलिस की मदद से मुनीम को खेत में घायल अवस्‍था में पाया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने मूनीम की पिटाई कर मूनीम के पास बैग में रखे चार लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी व पर्स छीन लिया। आरोपी अपनी ही गाडी खराब होने के कारण मौके पर गाडी छोड कर चले गए।

मूनीम को बीकानेर में इलाज के लिये भर्ती किया गया। थानाधिकारी ईश्‍वरचंद जागीड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।