Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Monday, November 28, 2022
बीकानेर में वुलेन मार्केट में लगी भीषण आग, 4 दमकल मौके पर
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में बने एक ऊनी कपड़ों के मार्केट आग के हवाले हो गया। जिसमें बनी दुकानें जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि रतनबिहारी मंदिर के पास बने लुधियाना मार्केट में किसी चिगांरी से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरा मार्केट राख के ढेर में तब्दील हो गया। आग इतनी भयावह थी कि मार्केट में बनी करीब दस से पन्द्रह दुकानें जलकर स्वाह हो गई और इसमें रखा करोड़ों रूपये का सामान जल गया। जानकारी मिली है कि एक दिसम्बर को इस मार्केट का विधिवत रूप से शुभारंभ होने वाला था। एक दो दिन पहले ही सजे इस मार्केट में आग से सब कुछ तबाह हो गया। आग की सूचना पर अग्नि शमन सेवा की करीब पांच दमकलें मौके पर पहुंची। फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home