Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, April 22, 2021
दो दुपहिया वाहन और एक दुकान सीज, दो के खिलाफ काटे चालान, वरिष्ठ नागरिकों से समझाइश, बच्चों को बांटे मास्क,जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक का मैराथन सिटी राउंड देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 22 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ गुरुवार को शहर का मैराथन राउंड लिया। इस दौरान बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे दो चालकों के दुपहिया वाहन सीज किए। जयनारायण व्यास कॉलोनी में दो स्थानों बिना मास्क बैठे वरिष्ठ नागरिकों को मास्क लगाने की समजाइश की, वहीं जयपुर रोड पर बिना मास्क घूम रहे बच्चों के लिए हाथोहाथ मास्क मंगवाए। जयनारायण व्यास कॉलोनी में ऑल इन वन मेडिकल एंड जनरल स्टोर में दवाइयों के अलावा अन्य जनरल उत्पाद बेचने और यहां मौजूद लोगों के मास्क नहीं होने के कारण चालान के निर्देश दिए। सार्दुलगंज स्थित बीकानेर मेडिकल एंड जनरल स्टोर के संचालक के मास्क नहीं होने पर चालान किया और कहा कि इसकी पुनरावर्ती होने पर दुकान सीज कर दी जाए। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज के पास भी एक दुकानदार के मास्क नहीं होने और अनावश्यक भीड़ होने के कारण उसे सीज करने के निर्देश दिए।
इन क्षेत्रों का लिया राउंड
जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट से दुर्गादास सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड, करनी नगर, गांधी नगर, जिला परिषद, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, वैष्णोधाम के पीछे, स्वर्ण जयंती नगर, खतुरिया कॉलोनी, शिवबाड़ी चौराहा, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पँचशती सर्किल, ब्रह्मा कुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, पीबीएम अस्पताल के आगे से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल आदि क्षेत्रों का दौरा किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए मूवमेंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के विभिन्न अधिकारी साथ रहे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home