Skip to main content

बीकानेर:कोविड अस्पताल में केवल 15 मिनट ही ठहर सकेंगे मरीज के परिजन

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर@ मेहता ने कहा कि कोविड अस्पताल में केवल 15 मिनट ही मरीजों के परिजन ठहरें, यह सुनिश्चित किया जाए जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो । यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होमगार्ड के 10 जवान तथा 5 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है ऐसे में आने वाले दिनों में ऑक्सीजन का युक्तियुक्त और सर्वोत्तम उपभोग करते हुए प्रति मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर का औसत कम किए जाने पर विशेष जोर रहेगा।

जिला कलेक्टर ने मरीजों के उपचार के लिए ट्रीटमेंट प्रोटोकोल तैयार करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की ट्रीटमेंट प्रोटोकोल समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोविड अस्पताल की दोनों मंजिलों के प्रबंधन में सुधार करते हुए ऑन ड्यूटी चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को पाबंद करें कि मरीजों को निर्धारित दबाव में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, मरीजों द्वारा स्वयं ऑक्सीजन का दबाव बढ़ा तो नहीं लिया गया है इस पर बारीकी से निगरानी रखी जाए।
बैठक में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ मुकेश चंद्र आर्य ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन बलदेव राम धोजक, ऑक्सीजन आपूर्ति के जिला नोडल अधिकारी अजीत सिंह राजावत, मेडिसिन के डा बीके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।