Skip to main content

बीकानेर : श्रम विभाग की बेरुखी की इंतहा की सजा भुगत रहे सैकड़ों श्रमिक मजदूर

 


बीकानेर@ जंहा एक और राज्य सरकार लाखो रूपये की मदद देकर मजदुर और श्रमिक के लिए कल्याणकारी योजनाए चला रही है,लेकिन इन योजनाओ के क्रियान्वन स्तर पर अफसरों की ढिलाई साफ़ देखने को मिल रही हें । राज्य सरकार द्वारा चलाई गई शुभशक्ति योजना इस योजना में राज्य सरकार द्वारा कन्या के विवाह में उसके परिवार को 55,000/- रुपए सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती हे, इस योजना में कई सैकड़ों श्रमिक मजदूरो ने फॉर्म भरवाए लेकिन राज्य सरकार द्वारा चलाई इन योजनाओ का लाभ कर्मचारियों और अफसरों के ढिलाई के कारण इसका लाभ किसी श्रमिक को नही मिला ।

श्रम विभाग द्वारा 2015-16  में जो आवेदन लिए गए उनका निस्तारण आज तक नही हुआ इस आवेदन के लिए श्रम विभाग द्वारा कई तरह के शुल्क लिए गये लेकिन मजदुर श्रमिक को शुल्क देने के बाद भी इसका कोई लाभ नही मिला ।

बता दे एक मजदुर जब अपनी पुत्री का विवाह करता हे तो वो इसी आशा के साथ सरकार की इन योजनाओ में आवेदन करता हे की उसे कुछ मदद मिल जाये लेकिन विभाग के कई अफसरों की ढिलाई के कारण श्रमिक दर-दर की ठोकरे खाता रहता हे । श्रमिक मजदुर द्वारा जब कार्यालय में फोन करके इसके बारे में अधिकारियो से पूछा जाता हे तो वहा भी उन्हें कोई संतुष्टजंक जवाब नही मिलता अधिकारियो द्वारा ये बोल दिया जाता हे की ये फॉर्म रद्द हो गये हे । अधिकारियो से मजदुर यह पूछना चाहता हे की अगर यह आवेदन रद्द हो गये हे तो इन आवेदनों पर जो शुल्क वसूला गया हे उसका क्या ?

बता दे की पूर्व में भी बीकानेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने भी बीकानेर के इस विभाग का औचक निरीक्षण किया था,और उन्होंने कई अधिकारियो को अनुपस्थित पाया और उन्होंने धूल फांक रहे पुराने आवेदनों के बारे में भी निर्देश दिए की सभी आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण हो ।

लेकिन विभाग के अधिकारियो पर इसका कोई असर देखने को नही मिला और विभाग द्वारा कोई लंबित आवेदनों का निस्तारण नही किया गया लेकिन अब जनता ये जानना चाहती हे की एक और राज्य सरकार अपने 2 साल पूर्ण होने की खुशिया मना रही हे और दूसरी और उनके द्वारा की गई योजनाओ का कोई समाधान नही हुआ ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।