Thursday, December 17, 2020

अवैध डोडा पोस्त मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 



बीकानेर@ अवैध डोडा के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया हैं। खाजुवाला पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए पुखराज पुत्र केशराराम जाट निवासी बड़ी छापरी को गिरफ्तार किया हैं। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जग्गासर चौराहे पर अवैध करीब 9 किलो डोडा पकड़ा था। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home