Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, September 8, 2022
गंगाशहर पुलिस से ज्यादा तो चोर गस्त लगा रहे, सीसीटीवी में हुवे कैद
बीकानेर बुलेटिन
गंगाशहर में पिछले कुछ दिनों से चोरों के आतंक जारी है। बीती रात गंगाशहर में तीन संदिग्ध युवक स्पॉट हुए हैं। बात गंगाशहर की अरुणोदय विद्या मंदिर के पास की है। जहां रात 1 बजकर 2 मिनट पर तीन नकाबपोश युवक स्पॉट हुए हैं। ये युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आसपास के लोगों का दावा है कि यह चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे। तीनों ने अपना मुंह अच्छी तरह से ढंक रखा था। तीनों की अनुमानित उम्र 20-25 वर्ष मानी जा रही है। तीनों युवक गली से अरुणोदय वाली चौड़ी गली में आए। कुछ पल इधर उधर देखते और घूमते रहे। फिर चोपड़ा स्कूल की तरफ रोड़ पर निकल गए।
उल्लेखनीय है कि पिछली 29 तारीख़ को इसी क्षेत्र के चार घरों में चोरियां हुई। इसके बाद भी चोपड़ा बाड़ी व मैन बाजार से बाइक चोरी की वारदातें हुई। मैन बाजार से बाइक चोरी करने के मामले में भी चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो ने बाइक उठाने का काम किया, वहीं एक बाइक में अन्य दो रैकी कर रहे थे। आशंका है कि कोई गिरोह गंगाशहर में सक्रिय हैं। गौतम चौक क्षेत्र में हुई चोरियों में स्थानीय युवक भी शामिल हो सकता है। चोरों से गंगाशहर भयभीत है। यहां तक कि लोग गलियों में वाहन खड़े करता हुए भी डर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस चोरों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी के नेतृत्व में टीमें चोरों की तलाश में लगी है मगर अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home