Wednesday, September 7, 2022

विवाहिता के गले से बीच रास्ते में सोने की चैन छीनकर फरार

बीकानेर बुलेटिन



दूध लेने के लिए गयी विवाहिता के गले से बीच रास्ते में सोने की चैन छीनकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में हरीशचन्द्र ब्रह्मण ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मदन सिहाग के मकान के पास 6 सितम्बर की शाम को करीब 8 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी दुध लेने के लिए गयी थी। इसी दौरान बीच रास्ते में अज्ञात बाइक सवार उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home