Friday, July 29, 2022

रक्षाबन्धन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत की सौगात

बीकानेर बुलेटिन




महिलाओं और बालिकाओं के लिए रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा करवाने की घोषणा की है। राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों ने बताया की फ्री यात्रा का लाभ केवल रोडवेज की सामान्य और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी और वॉल्वो बसों में यात्रा के लिए चार्ज देना पड़ेगा। इसके साथ ही फ्री ट्रेवल का लाभ केवल राजस्थान की टेरिटरी (सीमा) में ही मिलेगा। राजस्थान से बाहर जाने पर पैसे देने होंगे।मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे से मिलना शुरू होगा जो 11 अगस्त की रात 11:59 बजे तक मिलेगा। एडवांस टिकट के अलावा राखी वाले दिन बस के अंदर भी परिचालक की ओर से जीरो बैलेंस वाले टिकट जारी किए जाएंगे।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home