Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Tuesday, May 11, 2021
कोविड अस्पताल से स्वस्थ होकर घर पहुंचे खाण्डल ने कहा,अच्छी थी पीबीएम की सभी व्यवस्थाएं
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 11 मई।‘पीबीएम अस्पताल में आठ दिन भर्ती रहा। वहां की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थी। इस दौरान निर्बाध रूप से आॅक्सीजन मिली। डाॅक्टर हर दो घंटे में राउंड लेते और मेरा हैल्थ चेकअप करते।’
यह कहना है समता नगर में रहने वाले गोविंद नारायण खांडल का। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों 21 अप्रैल को पाॅजिटिव हुए। चार-पांच दिन घर में ही इलाज लिया, लेकिन इस दौरान गोविंद का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।
आॅक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। ऐसे में डाॅक्टरों की सलाह पर वह 27 अप्रैल को कोविड अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। डाॅक्टर नियमित रूप से आते। आॅक्सीजन और दवाइयां मिलती रही। उन्होंने बताया कि वह 8 दिन वहां भर्ती रहे। इस दौरान डाॅक्टरों के व्यवहार से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं।
उन्होंने बताया कि 4 मई को अस्पताल से डिसचार्ज होकर वह घर पहुंच गए। अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। अस्पताल में बिताए आठ दिन उन्हें, हमेशा याद रहेंगे। इसके साथ ही पीबीएम में मिली बेहतर सुविधाओं को भी कभी भुला नहीं पाएंगे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home