Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Tuesday, May 11, 2021
मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा का वितरण शुरू
बीकानेर बुलेटिन
नगर निगम के सभी सफाई कर्मियों को किया जाएगा वार्ड वार वितरण
बीकानेर@ मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा नगर के सभी वार्डों में लगे निगम के सफाई कर्मचारियों को वितरित किए जाएगा। इस कार्य की शुरुआत मंगलवार सुबह 11:30 बजे महापौर निवास के समक्ष वार्ड 14 के सफाई कर्मियों को काढ़ा वितरण के साथ हुआ। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि
इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि निगम के सफाईकर्मी फ्रंट लाईन वर्कर्स हैं, इनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे नगर को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के सभी डेढ़ हजार सफाई कर्मियों को मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा वितरण करने के इस सेवा कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम रहेगी। उन्होंने इस अवसर पर एक अपील की कि मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की तरह अन्य संस्थाओं और भामाशाहों को भी इन फ्रंट लाईन वर्कर्स का सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने कहा कि नगर निगम के समस्त सफाई कर्मियों को इस अद्भुत इम्यूनिटी बूस्टर का वितरण हर वार्ड में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पूरे नियम क्षेत्र में काढ़ा वितरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला के श्रीमती जया रामपुरिया, राजेंद्र गर्ग और पवन शर्मा तथा मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को मोहता धर्मशाला में स्थापित गणेश प्रतिमा की तस्वीर भेंट की। वार्ड पार्षद एडवोकेट सुशील सुथार, नगर निगम की गंदी बस्ती सुधार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य गिरिराज खैरीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता किशनलाल गेधर व गौरीशंकर जाजड़ा तथा वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी ने काढ़ा वितरण के इस कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home