बीकानेर बुलेटिन
विवाहिता से पति ने की जबरदस्ती, पति के भाई ने किया बलात्कार, एक युवती की जबरन शादी, इच्छा के खिलाफ पति दवारा शारीरिक संबंध बनाना तथा पति के भाई दवारा बलात्कार किये जाने व विवाहिता को घर से उठा ले जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीडिता ने नोखा थाना पुलिस को बताई रिपोर्ट के अनुसार उसकी शादी छलकपट पूर्वक सेरूणा गांव के निवासी गणेशाराम से करवा दी गई। आरोपी गणेशाराम ने उसकी इच्छा के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाये, साथ ही गणेशाराम के भाई पायाराम ने भी उसका जबरन बलात्कार किया। पीटा तथा घर से उठा ले जाने की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में सेरुणा गांव निवासी गणेशाराम पुत्र भैराराम, पायाराम पुत्र भैराराम तथा तीन अन्य लोगों सहित मान्याणा गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र नंदराम, भंवरलाल पुत्र रामलाल, पलाना निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुखराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 417, 323, 406 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home