Skip to main content

करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए दोस्त और उसकी पत्नी की मदद से कर दी प्रेमिका की हत्या

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। मोनालिसा की हत्या उसके प्रेमी भवानी सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। आरोपी ने हत्या के सबूत मिटाने में अपने दो दोस्तों का साथ लिया। पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी भवानीसिंह को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार बुड़ानिया ने प्रेसवार्ता में दी। बुड़ानिया ने बताया कि भवानीसिंह ने मोनालिसा की हत्या की। इसके पुख्ता प्रमाण मिले हैं। आरोपी ने अपने साथी बीछवाल स्थित करणी नगर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र शर्मा व उसकी पत्नी सोनिका शर्मा को साथ लेकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने जितेन्द्र को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी भवानी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। आज भवानीसिंह व जितेन्द्र को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

बयानों में अलग-अलग ब्यौरा

आइपीएस बुड़ानिया ने बताया कि घटना पुष्टि के लिए मृतका की माता रुना चौधरी व आरोपी भवानीसिंह के 164 सीआरपीसी में अलग-अलग बयान दर्ज करवाए गए। दोनों के बयानों में मोनालिसा की मौत की तारीख व घटना के संबंध में अलग-अलग बातें सामने आईं, जिससे भवानी का कृत्य संदिग्ध लगा। आरोपी ने मोनालिसा के फिसल कर बेहोश होने की झूठी कहानी बनाई। घटना के समय दोस्त को बुलाने और मोनालिसा को अस्पताल ले जाने की बात बताई, जबकि पुलिस ने अस्पताल का रेकार्ड चेक किया, तो पता चला कि वह उसे अस्पताल लेकर गया ही नहीं। आरोपी ने माता की अनुमति के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी भवानी ने मोनालिसा की हत्या कर, हत्या के सबूत नष्ट करने की कोशिश की और महीनेभर तक रुना चौधरी को गुमराह किया।

यह है मामला

दो साल पहले कोरोनाकाल में मोनालिसा की जयपुर में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक व संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया, लेकिन दर्ज नहीं हुआ। इस पर मोनालिसा के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब 21 नवंबर, 22 को यह मामला सदर थाने में दर्ज हुआ था। रिपोर्ट में जयपुर रोड िस्थत करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए मोनालिया की साजिशन हत्या करने का भवानीसिंह, रविन्द्र रामपुरिया, चिराग रामपुरिया, जसवंत जाट व एक अन्य पर आरोप लगाया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।