Skip to main content

धर्मगुरुओं ने कहा, वर्तमान दौर में कोरोना एडवाइजरी की पालना के प्रति और सतर्कता जरूरी, ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

 


बीकानेर, 21 दिसम्बर। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के चौथे चरण के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को धर्मगुरुओं ने कोरोना एडवाइजरी की पालना का आह्वान किया। राजीव गांधी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मगुरुओं ने एक स्वर में कहा कि, सामूहिक प्रयासों से कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सका है। वर्तमान दौर में हमें और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। धर्मगुरुओं ने जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में चल रहे जागरुकता अभियान को प्रभावी बताया तथा कहा कि इसने जन-जन में जागरुकता का संचार करने में महत्ती भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में शिवबाड़ी मठ के विमर्शानंद गिरि, बड़ी दरगाह के सदर हाफिज फरमान अली, रानी बाजार गुरुद्धारा के गुरुविंद्र सिंह भाटिया और जसविंद्र सिंह भाटिया, पूनरासर मंदिर ट्रस्ट के महावीर बोथरा तथा चर्च से जाॅन लुगुन मौजूद रहे। सभी धर्मगुरुओं ने कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा इस दौरान समन्वित प्रयास किए गए। इनके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। फिर भी खुद सतर्क रहना और दूसरों को जागरुक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में बीकानेर के धर्मगुरुओं ने सदैव अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया है। कोरोना काल के दौरान भी धर्म गुरुओं के माध्यम से जागरुकता का संदेश समय-समय पर आमजन तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के जागरुकता के सतत प्रयासों से कोरोना के एक्टिव और नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हमें सतर्क रहना है।

नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क को ही वैक्सीन के रूप में उपयोग करना होगा। नगर निगम द्वारा मास्क वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल तथा सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने भी विचार रखे।

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के सभी चरणों में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान देवस्थान विभाग की श्वेता चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, फोर्ट स्कूल की प्राचार्या जागृति पुरोहित, शार्दूल स्कूल की प्राचार्य सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।

साकार हुई गंगा जमुनी संस्कृति

कार्यक्रम के दौरान बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति साकार हुई जब शिवबाड़ी मठ के विमर्शानंद गिरि ने बड़ी ईदगाह के सदर हाजी फरमान अली के मास्क लगाया। उन्होंने इसके माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए आमजन को मास्क का उपयोग करने का संदेश भी दिया। दोनों धर्मगुरुओं ने कहा कि गंगा जमुनी संस्कृति बीकानेर की सबसे बड़ी खासियत है। अमन-चैन की यह संस्कृति दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

मास्क बैंक का उद्घाटन 23 को

जागरुकता अभियान की श्रृंखला में 23 दिसम्बर को मास्क बैंक का उद्घाटन होगा। सोमवार को अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, निगम आयुक्त पंकज शर्मा एवं अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने जूनागढ़ के सामने हाट बाजार में मास्क बैंक स्थल का अवलोकन किया। गौरी ने बताया कि मास्क बैंक का नवाचार पहली बार किया जा रहा है। मास्क बैंक के माध्यम से आमजन मास्क प्राप्त कर सकेंगे तथा संस्थाएं एवं आमजन यहां मास्क जमा भी करवा सकेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...