Monday, December 21, 2020

बीकानेर:- शादी का झांसा देकर, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

 


बीकानेर@ युवती को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाने और नशीली पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता की ओर से बीछवाल पुलिस थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडिता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जस्सूसर गेट के अंदर एनएसपी कॉलेज के पास रहने वाले सनातन सोनी से 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों की बातचीत होने लगी। सनातन उसे शादी का झांसा देकर होटल ले जाने लगा। आरोप है कि एक दिन उसे करणी नगर स्थित होटल ले गया जहां उसका दोस्त भी वहां पहले से मौजूद था। एक रात उसे होटल ले गया। कमरे में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसे धमकी दी कि यदि संपर्क किया तो जान से मार देगा। उसके बाद पीडिता पुलिस थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home