Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Friday, December 9, 2022
बजरी से भरे ट्रेलर में लगी आग, चालक ने ट्रेलर के केबिन को किया अलग
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर।बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर बजरी से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन आग से ट्रेलर के आगे का हिस्सा काफी जल गया। चालक ने बुद्धिमानी दिखाते हुए ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया।दरअसल, शुक्रवार सुबह बजरी से भरा एक ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शेरुणा गांव के पास इस ट्रेलर से धुआं निकलता दिखाई दिया। किसी राहगीर ने ट्रेलर चालक को चेताया तो उसने किनारे रोक लिया। आग बढऩे की आशंका को देखते हुए उसने ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। आग ट्रेलर में लगे टायर से लगी थी। इस आग ने धीरे धीरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया।ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ है। हाइवे पर दोनों तरफ से आ रही गाडिय़ों को एक बार रोक दिया गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बाद में रास्ता खुलवाया। आग बुझाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बजरी सड़क पर फैल गयी। गनीमत रही कि ट्रेलर पूरा चपेट में नहीं आया, इससे पहले राहगीरों ने ड्राइवर को चेतावनी दे दी। जिससे ड्राइवर व खलासी को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home