Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, November 24, 2022
रूठा किसान चढ़ा टंकी पर बीकानेर मंडी में भारी भीड़ जमा,देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में व्यापारी से झगड़ा होने पर रूठा किसान पानी की टंकी पर चढ़ गया है। मौके पर करीब हजारों की भीड़ जमा है। किसान का नाम मालाराम जाट बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डीएपी यूरिया की लाइन लगी थी। दूसरी तरफ पलदारों की हड़ताल है। इसी बीच व्यापारियों से झगड़ा हुआ। मालाराम के साथ ज्यादा झगड़ा हुआ बताते हैं। जिसके बाद वह रूठ गया और पानी की आसमां सी ऊंची टंकी पर चढ़ गया। हालात यह हुए कि एएसपी अमित कुमार बुडानिया को भी मौके पर जाना पड़ा। बुडानिया ने बताया कि मालाराम पुलिस कांस्टेबल का पति है। वह अभी जेल प्रहरी है। उससे बात की तो पता चला कि तीन दिन से उससे उसकी बात नहीं हुई। किसान मनमौजी बताया जा रहा है। हालांकि टंकी पर चढ़ने की वजह सामान्य थी या गंभीर, यह अभी पता नहीं चला है। ख़बर लिखने तक सीओ सिटी दीपचंद सहित पुलिस बल तैनात था। किसान को समझाने के लिए भी कुछ लोग टंकी की सीढ़ियों पर चढ़े थे मगर बात बनी नहीं थी। देखें वीडियो
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home