Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, November 17, 2022
गंगाशहर मैन बाजार के आगे पीछे के क्षेत्र को किया अतिक्रमण मुक्त
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 17 नवंबर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार गुरुवार को गंगाशहर अस्पताल के आगे और पीछे के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
नगर निगम और यूआईटी की टीम ने पुलिस अधिकारियों एवं जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। संभागीय आयुक्त ने बताया कि पूर्व में पीबीएम अस्पताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया गया। अब गंगाशहर अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, जिससे वाहनों का आवागमन सुलभ हो सके तथा इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के आसपास किसी भी स्थिति में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home