मुझे और महामंडलेश्वर कुशालगिरी को ब्लैकमेल करने के लिए श्याम कड़वासरा पुत्र चुन्नीराम उर्फ चुनाराम जाट निवासी पाबूसर और मेघाराम जाजड़ा निवासी पाचौड़ी ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचकर मेरे और गुरुजी के हवन व सत्संग में बैठे हुए फोटो खींचकर एडिट कर सोशल मीडिया, फेसबुक पर गलत टिप्पणियों सहित वायरल करना शुरू कर दिया। जिससे मेरे परिवार व रिश्तेदारों ने मुझे जानकारी दी।
उसके बाद परिजनों ने श्याम कड़वासरा को डांटा तो उन्होंने गलती मानते हुए आइंदा ऐसा नहीं करने की बात कही। इसके बावजूद आरोपी मेरे एडिट किए हुए फोटो व टिप्पणियां वायरल कर मुझे और कुशालगिरी महाराज व गोशाला को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि मामला दर्ज हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home