बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। बीती रात घड़सीसर रोड़ पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम घड़सीसर रोड़ निवासी संतोष चोरड़िया पुत्र स्व जेठमल चोरड़िया बताया जा रहा है। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार युवक अपनी गाड़ी में अनियंत्रित गति में था। गाड़ी झाड़ियों में जा घुसी। अंदर धुंआ ही धुंआ हो गया और संतोष की मौत हो गई। मृतक का घर घटनास्थल के पास ही बताया जा रहा है। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम चल रहा था।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home