Monday, October 17, 2022

बीकानेर के होटल में पत्नी बदलने (वाइफ स्वैप ) का खेल!, मना किया तो की मारपीट

बीकानेर बुलेटिन



ताज़ा मामला बीकानेर के एक बेहद लग्जरी होटल से सामने आया है। मामला वाइफ स्वैपिंग से जुड़ा है। कुछ जोड़ों द्वारा अपनी पत्नियों की अदला बदली कर शारीरिक संबंध बनाने के गेम को वाइफ स्वैपिंग गेम कहा जाता है। 

भोपाल, मध्यप्रदेश के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक मैथुन सहित वाइफ स्वैपिंग का गेम खेलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। 

आरोप है कि आरोपी पति ड्रग्स का नशा करता है। उसे अलग अलग लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की लत है। यहां तक कि वह लड़कों से भी संबंध बनाने में पीछे नहीं हटता। जिस गेम में उसे शामिल होना था, उसमें अन्य जोड़े भी शामिल होने थे।

पीड़िता ने कहा है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन भी किया। उसके रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे भोपाल पहुंचाया। जहां उसने पुलिस को मामले की शिकायत की। महिला ने सास व भाभी पर भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कहा है कि उससे 50 लाख रूपए बतौर दहेज मांगे जा रहे थे। भोपाल की महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 377, 498ए, 323, 506 व 34 आईपीसी तथा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

बीकानेर पुलिस को अभी तक मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामला उनके पास आने पर वे जांच में भोपाल पुलिस की पूरी मदद करेंगे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home