मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से घरेलू सामान जला
बीकानेर बुलेटिन
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से बादलवाही और बूंदाबांदी हो रही थी। इसके बाद कुछ धूप निकली और दोपहर करीब एक बजे के आस-पास आसमान में बिजली कड़की और जोरदार आवाज हुई। आसमान से धरती की तरफ चमकती बिजली दिखाई पड़ी। बाबूलाल नाई के मकान को नुकसान नहीं पहुंचा है। केवल कुछ बिस्तार आदि में आग लगने से नुकसान हुआ है।
कभी धूप कभी छांव
बीकानेर अंचल में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह से आसमान में छाए बादलों से एक बारगी बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद मौसम वापस साफ हो गया। क्षेत्र में बीते दस दिन से बरसात का दौर चल रहा है। आसमान में छाए बादल शाम होते-होते बरसने लगते है। शनिवार को मौसम जरूर साफ रहा। इससे पहले भी तीन दिन तक कही ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने का पहले ही अनुमान जारी कर रखा है। दोपहर में भी आसमान में बादल छाए रहे। उमस से लोग गर्मी से भी परेशान नजर आए है।
Labels: #बीकानेर


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home