बीकानेर:सीएमएचओ पहुंचे नापासर थाने, डेंगू के 26 नए केस के साथ कुल संख्या पहुंची 290
बीकानेर बुलेटिन
डेंगू के विरुद्ध जागरूकता: जिले में सैंकड़ों स्थानों पर हुई एन्टी लार्वल गतिविधियां
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
सीएमएचओ पहुंचे नापासर थाने, करवाई कार्मिकों की स्वास्थ्य जांच
बीकानेर, 13 अक्टूबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर डेंगू के खिलाफ जागरूकता और एंटी लार्वल गतिविधियों को बुधवार से और अधिक गति मिली। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व महिला सीएचए ने जिले भर में 1 हजार 138 स्थानों पर रुके हुए पानी के स्रोतों या पात्रों का सफाया किया गया। जिले भर में 431 स्थानों पर साईफेनोथ्रीन कीटनाशक का स्प्रे किया गया। सर्वोदय बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, रामपुरा बस्ती, लालगढ़, गुरुद्वारा कॉलोनी, गंगाशहर, भुट्टों का बास, सुभाष पुरा व शहरी परकोटा सहित बीकानेर शहर के कुल 28 स्थानों पर फोगिंग की कार्यवाही की गई। आमजन को डेंगू संबंधी सावधानियां व रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए कुल 661 जनजागरण गतिविधियां आयोजित की गई।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home