बीकानेर बुलेटिन
जामसर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जामसर निवासी दो बच्चों की मां ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि अकबर उर्फ बबलू से उसकी जान-पहचान थी। अकबर ने मीठी बातें कर उसे अपने जाल में फांसा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा चार साल पहले उसने पति से भी तलाक करवा दिया। बाद में शादी के नाम पर टालमटोल करने लगा। आरोप है कि सात साल तक शादी का झांसा दुष्कर्म करने के बाद अकबर ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे और दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके बयान लिए जाएंगे और मेडिकल करवाया जाएगा।
Labels: #बीकानेर, News, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home