Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Tuesday, June 8, 2021
बीकानेर:अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्यवाही,मुक्त करवाई 5 करोड़ की जमीन.. देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन
खतुरिया कॉलोनी संस्कार सदन के पीछे नगर निगम स्वामित्व की करोड़ों की जमीन जिस पर महापौर द्वारा बजट वर्ष 2021जी22 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत माध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए आवासीय बहुमंजिला इमारत की घोषणा की गई थी । उक्त जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अतिक्रमण कर चारदीवारी करवा ली थी। जिस पर आज आयुक्त ए एच गौरी के निर्देशन में नगर निगम टीम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन के अतिक्रमण मुक्त करवाकर निगम स्वामित्व के बोर्ड लगाए गए। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा पूर्व में भी निगम स्वामित्व की जमीनों पर अतिक्रमण हटाकर भूमि स्वामित्व में लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
महापौर ने बताया की नगर निगम स्वामित्व की जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कोरोना के कारण कार्यवाहियां नही हो सकी आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर निगम स्वामित्व की सभी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश खीचड़, अलका बुरड़क, उप नगर नियोजक मामराज चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी ओम जावा, कनिष्ठ अभियंता सुमन सारण, स्वास्थ्य निरीक्षक बी डी व्यास तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home