बीकानेर बुलेटिन
गांव बापेऊ में 40 वर्षीय रामप्रताप ने अपने घर के कमरे में ही रविवार रात फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के चाचा कालूराम बावरिया ने थाने में मर्ग दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा रामप्रताप मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसका उपचार भी चल रहा है। सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर
दिया गया।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home