बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मोटरसाइकिल से राह चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में मृतक के बेटे जितेन्द्र गहलोत निवासी सुजानदेसर ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पिता मनोहर लाल घर से श्रीरामसर जा रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी के पिता बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जहां से इलाज के लिए पीबीएम लाया गया। इलाज के दौरान प्रार्थी के पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home