बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, । गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाये, बलात्कार का प्रयास किया, दहेज प्रताडना दी, छतरगढ थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने तथा दहेज के लिये परेशान करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीडिता की ओर से बुधवार 12 मई की दोपहर को दर्ज कराये गए मामले में पुलिस को बताया गया है कि आरोपियों ने उसको दहेज के लिये तंग किया। पीटा। गलत तरीकों से शारीरिक संबंध बनाये। बलात्कार का प्रयास भी किया।
थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि इस मामलें में नाल थाना क्षेत्र में गेमना पीर रोड स्थित वर्धमान नगर में टयूबवैल के पास संजीव नगर निवासी दिनेश कुमार जाट पुत्र हडमानाराम जाट, धापू देवी पत्नी हडमानाराम, पुष्पा पुत्री हडमानाराम तथा हडमानाराम जाट के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Labels: #बीकानेर, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home