Friday, April 16, 2021

लग गया है वीकेंड लॉकडाउन, कर्फ़्यू के दौरान क्या सेवा रहेगी चालू क्या बंद,जारी हुई गाइडलाइंस

बीकानेर बुलेटिन


फड़ बाजार चौराहा



जयपुर। कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बाद राजस्थान सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। इसे वीकेंड कर्फ्यू का नाम दिया है लेकिन पाबंदियां लगभग लॉकडाउन जैसी ही हैं। आज शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार देर रात 11:30 बजे ट्वीट कर शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। कर्फ्यू लागू होने से केवल तीन घंटे पहले गृह विभाग ने इसकी गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक किराने का सामान, फल-सब्जियां, डेयरी और दूध, पशुचारा से सम्बन्धित दुकानें खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट से टेक अवे की सुविधा रात 8 बजे तक रहेगी। 
Kem road

कोटगेट





 





Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home