बीकानेर: अनियंत्रित होकर कर पेड़ से टकराई ,एक की मौत
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। अनियंत्रित होकर कार के पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी हैं। वहीं एक अन्य घायल हो गया हैं। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के देशनोक-पलाना रोड़ की हैं। जहां पर नोखा से बीकानेर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे गाड़ी में सवार नोखा निवासी मुरली सोनी और नारायण सिंह घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मुरली सोनी ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल नारायण सिंह का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा हैं।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home