Sunday, February 14, 2021

युवक पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप

बीकानेर बुलेटिन



सीकर@ युवक पर भाभी से दुष्कर्म का आरोप। किसी को बताने पर भाभी को दी जान से मारने की धमकी। रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक पर उसकी ही भाभी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि देवर छह महीने से भाभी के साथ बलात्कार कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। मामले में भाभी ने खंडेला थाने में देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल कराया गया है। थानाधिकारी के आने के बाद बयान दर्ज होंगे। पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि उसका पति और देवर बाहर रहते हैं। करीब छह महीने पहले देवर लौट आया और मौका देखकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। घर की इज्जत के कारण महिला ने इसकी जानकारी ससुर को भी नहीं दी। एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर भाभी ने नाराजगी जताई तो जान से मारने की धमकी दी।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home