बीकानेर बुलेटिन
श्रीगंगानगर: साढ़े 17 साल की किशोरी को शादी करने का झांसा देकर साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सचिन लिंबा पुत्र सुखराम लिंबा निवासी 10 केडी ने उसके साथ आखिरी बार नवंबर 2020 में दुष्कर्म किया था।इससे पहले आरोपी ने उसके साथ दोस्ती के बहाने संपर्क बढ़ाए और शादी का झांसा देकर करीब साढ़े 3 साल तक दुष्कर्म किया। सचिन का रिश्ता कहीं और होने की जानकारी मिलने पर वह उसके घर गई जहां सचिन की मां ने गाली गलोच करते हुए दुबारा घर नहीं आने की चेतावनी दी।
आरोप है कि सचिन लिंबा ने भी शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Labels: #बीकानेर, News, अपराध
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home