बीकानेर:- नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला
बीकानेर @ नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता की ओर से नागौर निवासी पंकज राव, अलाई निवासी उम्मेद व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 366, 323, 379 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसमें लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी सुरेश पुत्र चुन्नीलाल उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home