Skip to main content

एमजीसयू कुलपति सचिवालय में हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद्, होगा राष्ट्रीय शिक्षा नीति व दार्शनिकों पर मंथन  : विनोद कुमार सिंह 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में  विश्व के महान दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान रहेगा मुख्य विषय : डॉ॰ मेघना शर्मा  

 
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व के महान दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में) विषय पर दिनांक 18-19 दिसम्बर 2022 को दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा।
आयोजन सचिव डॉ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व विशेषाधिकारी, डॉ. वेद शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार की समन्वयक डॉ मेघना शर्मा, सुदर्शना कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रो. रजनीरमण झा, डूंगर महाविद्यालय के डॉ॰ बृजरतन जोशी व  गुरूकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इस्टीट्यूट के अध्यक्ष बाबुलाल मोहता ने ब्रोशर का विमोचन किया।
कुलपति सिंह ने बताया कि विश्व के महान् दार्शनिक यथा जगतगुरु भगवान श्रीकृष्ण, महर्षि कपिल गौतम, पतंजली, शंकराचार्य आदि भारतीय दार्शनिकों के संदर्भ के साथ-साथ अमेरिकी, बिट्रिश, जर्मनी, फ्रांसिसी युनानी एवं रोमन सहित 121 दार्शनिकों के  शिक्षा में योगदान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा।
डॉ. श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम में इण्डियन इकॉनोमिक एसोसिएशन, नई दिल्ली,  नेहरू शारदा पीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर की भी विशेष भूमिका रहेगी। 
सेमिनार के सह-संरक्षक डॉ. प्रशांत बिस्सा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 को वैश्विक परिदृश्य की ओर विकसित कर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के आयाम स्थापित करना है।
कार्यक्रम समन्वयक एमजीएसयूकी डॉ॰ मेघना शर्मा के अनुसार इसी आयोजन के दौरान में डॉ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली द्वारा सम्पादित एवं संकलित पुस्तक तथा जर्नल का विमोचन भी किया जाएगा ।


            

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...