Skip to main content

जिले में विकसित किए जाएगे औद्योगिक क्षेत्र

बीकानेर बुलेटिन




ऊर्जा मंत्री शनिवार को बीकानेर में

बीकानेर 9 अप्रैल। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला शनिवार प्रातः 4ः55 बजे रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ कल्ला यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात 11ः30 बजे रेल मार्ग से जयपुर प्रस्थान करेंगे।



जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के मद्देनजर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को विवाद एवं शिकायत निवारण के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति बैठक में यह निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले के औद्योगिक विकास को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत पूर्व में विकसित औद्योगिक क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ वंचित उपखंड क्षेत्रों के आसपास छोटे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई हेतु रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

बैठक में रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 5 से घड़सीसर रोड तक सड़क का पेचवर्क  करवाने, जोड़बीड़ क्षेत्र में मिनी फूड पार्क स्थापित करने, खारा औद्योगिक क्षेत्र के लिए फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने, रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चैबंद रखने, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में बंद रोड लाइटों को चालू करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित विभाग इन कार्यों को प्राथमिकता से करंे। जिससे जिले में औद्योगिक विकास और अधिक गति से हो सके। उन्होंने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को सभी औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और औद्योगिक इकाइयों की प्रतिनिधियों के साथ संवाद रखने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में डंपिंग यार्ड बनाने, औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले दूषित पानी के निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाने, राज कौशल पोर्टल की जानकारी उद्यमियों को उपलब्ध करवाने, फ्लाई ऐस उत्पाद बनाने वाली इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई।
’ स्वास्थ्य बीमा योजना में करवाए प्रत्येक श्रमिक का पंजीयन’
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयों में नियोजित श्रमिकों का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाने में औद्योगिक इकाइयां भी अपना  योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 30 अप्रैल तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे तथा आवश्यकता के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में भी विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। इसके मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला औद्योगिक केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने गत बैठक की कार्रवाई के बारे में बताया तथा भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।
इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, अनूप कुमार सक्सेना (एसआरएम), डीपी पच्चीसिया, कन्हैयालाल बोथरा, कमल कल्ला, दीपक पारीक, कुंदन मल बोहरा, कमल बोथरा, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल, किशनलाल मोहता, पुखराज गोदारा, भंवरलाल सारण, वेदप्रकाश अग्रवाल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


जिला परिषद की साधारण बैठक 16 अप्रैल को

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभा भवन में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बैठक में  पानी, बिजली एवं पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित पांच विभागों से सम्बन्धित कार्यो पर चर्चा एवं महात्मा गांधी नरेगा की कार्ययोजना वर्ष 2021-22 का अनुमोदन होगा।


बैठक सोमवार को

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में रखी गई है। यह जानकारी जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।