Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Thursday, April 8, 2021
जिला कलक्टर देर रात निकले सिटी राउंड पर, कोविड एडवाइजरी की पालना का लिया जायजा
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर, 8 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरूवार देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र का दौरा किया और कोविड एडवाइजरी की पालना का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट से होते हुए केईएम रोड, कोटगेट, जोशिवाड़ा, दाऊजी रोड, सोनगिरि कुआं, जस्सूसर गेट, चौखूंटी पुलिया, हेड पोस्ट ऑफिस, अलख सागर रोड, तुलसी सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रात्रि 9 बजे बाजार बंद किए जाने के आदेशों की शत-प्रतिशत पालना की जाए। सम्बंधित एरिया मजिस्ट्रेट प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें और एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करवाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा एडवाइजरी की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ चालान और प्रतिष्ठानों के सीजिंग की कार्यवाही को बढ़ाया जाए।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया, सहायक आयुक्त (उपनिवेशन) कन्हैया लाल सोनगरा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी साथ रहे।
पैदल लिया जायजा
जिला कलक्टर ने कोटगेट और जस्सूसर गेट क्षेत्र में पैदल चलकर जायजा लिया। आमजन से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की हिदायत दी और कहा कि गाइडलाइन की पालना करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे अन्यथा प्रशासन द्वारा और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home