Skip to main content

105 वर्षीय सुरजी देवी और 101 साल के हाजी हुसैन सहित 13,513 ने लगवाई वैक्सीन, आज 106 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन








बीकानेर, 19 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान में शुक्रवार का दिन फिर से बुजुर्गों के आशीर्वाद के नाम रहा। जिले भर में आयोजित 123 टीकाकरण सत्रों में 13,513 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें 8,002 व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु के थे। 105 वर्षीय सूरजी देवी ने नोखा के हियांदेसर उप केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाई वहीं दंतौर के हाजी हुसैन ने सम्मेवाला में टीका लगवा कर खुद को कोरोना के विरुद्ध प्रति रक्षित करवाया। पांचू के उदासर उप केंद्र पर 94 वर्षीय गोपी देवी तो ऊंट गाड़ी पर टीका लगवाने पहुंच गई। उतरने और चढ़ने की तकलीफ से बचाने के लिए स्टाफ द्वारा बाहर आकर ऊंट गाड़ी पर ही उनका टीकाकरण किया गया और वही आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखा गया। जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में संचालित मंगल टीका अभियान में विशेष रुप से बड़े बुजुर्गों को जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि कोरोना के विरुद्ध अधिक जोखिम के लोग सुरक्षित हो सके।


 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि गांव से लेकर शहर तक 123 सत्र आयोजित कर 12,436 को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 1,077 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 8,002 बुजुर्गों ने कोविड टीका लगवा कर कोरोना के विरुद्ध अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की। वही 45 से 60 वर्ष आयु के 4,063 व्यक्तियों ने टीके लगवाए। कुल 931 फ्रंटलाइनर को दूसरी डोज दी गई जबकि 294 ने पहली डोज लगवाई। स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 146 का टीकाकरण दूसरी डोज के साथ पूरा हुआ जबकि 77 ने अपनी पहली डोज लगवाई। 


आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 1,371 जबकि को-वैक्सीन की 16 वायल उपयोग में ली गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 106 सत्रों में कोविड टीकाकरण किया जाएगा। सभी वर्गों को पहली डोज देने के साथ-साथ जिन्हें पहली डोज लगे 28 दिन हो चुके हैं उन्हें दूसरी डोज देने की व्यवस्था साथ ही साथ रहेगी। इनमें आर्मी एरिया की मिलिट्री हॉस्पिटल, लालगढ़ स्थित रेलवे हॉस्पिटल, जेल डिस्पेंसरी, पीबीएम अस्पताल, एसडीएम जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर, समस्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुनिंदा पीएचसी व उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल रहेंगे। सभी केन्द्रों पर कोविशील्ड उपलब्ध रहेगी। यूपीएचसी तिलक नगर, बीछवाल व यूपीएससी नंबर 4 पर कोवैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...