Saturday, April 1, 2023

सुने घरों को बनाते थे निशाना, अब पुलिस की गिरफ्त में

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। सूने मकान में चोरी की वारदात करने के मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस ने 29 मार्च को परिवादी गोपीराम वाल्मीकि ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात के समय में नकदी, चांदी के सामान व घर का सामान चोरी कर लिया था। जिस पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो नकबजनों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनो को दस्तयाब किया और पुछताछ किया । पुछताछ के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में विनोद चांगरा, सावन उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home