MLA की गाड़ी से हादसा, हादसे में PBM का नर्सिंग कर्मचारी घायल
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। आज सुबह नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई की गाड़ी से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति पीबीएम अस्पताल में ही नर्सिंग कर्मचारी है और नाइट ड्यूटी करके सुबह अपने घर जा रहा था।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई आज सुबह राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे इस दौरान यह दुर्घटना हुई।दुर्घटना के तुरंत बाद नोखा विधायक ने अपनी गाड़ी थाने भिजवा दी और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home