Saturday, February 11, 2023

दुल्हन ही बदल दी: दूसरी लडक़ी दिखा कर दी सगाई और अब शादी किसी ओर से…

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। धोखाधड़ी से किसी दूसरी लड़की से शादी करवा देने और अब पैसों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी इब्राहिम खां ने बशीर खां, समीम बानो, मुस्तफा, कासम निवासी चुरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोमास बास श्रीडूंगरगढ़ में 16 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2023 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि जब उसकी सगाई की गयी तो लड़की अलग दिखाकर सगाई करवायी गयी और शादी के समय दूसरी लड़की से शादी करवा दी गयी।

शादी के समय लड़की घूंघट में थी तो घर आने पर पता चला की लड़की तो दूसरी है। जिस पर प्रार्थी के परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से संपर्क किया और शिकायत की लड़की ये वह नहीं है जिसके साथ सगाई की गयी थी। जिसके बाद आरोपी लड़की को ले गए और मानसिक रूप से बीमार लड़की का इलाज करवाने की बात कही। प्रार्थी ने बताया कि अब आरोपी पक्ष मानसिक रूप से बीमार लड़की को रखने का दबाव बना रहे है अन्यथा उसे छोड़ने पर 15 लाख रूपए की डिमांड कर रहे है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी दहेज से जुड़ा मुकदमा दर्ज करवाने की भी धमकी दे रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home