Sunday, January 29, 2023

बीकानेर में आंखों में मिर्च डाल दो युवकों ने ज्वैलर्स शॉप पर दिया लूट को अंजाम, रहे असफल पुलिस मौके पर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट के प्रयास की वारदात हुई है। मामला गजनेर रोड़ का है। सदर पुलिस के अनुसार घटना ढ़ाई बजे की है। गजनेर रोड़ स्थित हरि ज्वैलर्स में दो युवक घुसे। कांच तोड़े। ज्वैलर्स की आंखों में मिर्ची डाली और सोना लूटने लगे। आरोपी लूट में सफल नहीं हो पाए। हो-हल्ला होने पर उन्हें भागना पड़ा। 


सीओ सदर शालिनी बजाज के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। मोटरसाइकिल दूर खड़ी की। एक युवक नकाबपोश था। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।


एएसपी सिटी आईपीएस अमित कुमार बुडानिया के अनुसार लूट का प्रयास हुआ है। वीडियो में मिर्ची डालने की पुष्टि भी हो रही है। आरोपियों के पास हथियार थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 


बताया जा रहा है कि ज्वैलर सांवरमल सोनी का मकान और दुकान दोनों पास पास में ही है। सांवरमल की आंखों में ही मिर्ची डाली गई थी। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में टीमें लगाई गई है।



Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home