बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। जिले के पूगल थानान्तर्गत ट्रेक्टर ट्राली व बाइक की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि पहलवान का बेरा के पास हुए हादसे में श्रीगंगानगर के नाहरवाली के गौरासिंह की मौत हो गई है। वहीं छत्तरगढ़ निवासी विष्णु घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पूगल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार आगे चल रहे ट्रेक्टर ट्राली में जा भिड़े। जिसमें गौरासिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिवारवालों को इतला कर दी है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home