परेशान लोगों ने लगाया जाम, निगम की कार्य प्रणाली को लेकर उठाए सवाल,मौके पर पहुंचे संभागीय आयुक्त
बीकानेर बुलेटिन
नाले की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने चौखुंटी पुल रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे संभागीय आयुक्त ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से समस्या जानी और समाधान करने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने रास्ता खोला। दरअसल, यहां पिछले लंबे समय से नाले की समस्या से आमजन परेशान है। अधिकांश समय यह बड़ा नाला चॉक रहता है जिसका गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इस गंदे पानी के कारण आमजन के साथ वहां के दुकानदार भी काफी परेशान है। पानी के कारण सड़क भी पूरी तरह टूट चुकी है, गड्ढों में पानी भरा रहता है जिसके कारण हर रोज हादसे हो रहे है।
Labels: #बीकानेर


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home