Sunday, November 13, 2022

पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाल पुलिए से थोड़ा आगे मोटरसाइकिल पर सवार 25 वर्षीय सवाई अपने घर जा रहा था कि अचानक आवार पशु गाड़ी के आगे आ गया। जिससे वह टकराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में सवाई के सिर में चोटें आई। जिसे राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home