Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Sunday, November 13, 2022
गंगाशहर के सुजानदेसर क्षेत्र में हटाए अतिक्रमण
बीकानेर बुलेटिन
संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार सुजानदेसर गोचर क्षेत्र में हटाए अतिक्रमण, तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्यवाही
बीकानेर, 13 नवंबर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार रविवार को सुजानदेसर के गोचर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की सघन कार्यवाही की गई।
तहसीलदार (राजस्व) कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम एवं यूआईटी के अधिकारियों की टीम ने गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमणों को हटाया। तहसीलदार ने बताया कि राजस्थान भू- राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत चिन्हित 21 प्रकरणों से अतिक्रमण हटाए गए। इसमें अतिक्रमियों द्वारा बाड़ा, चारदीवारी और तारबंदी आदि की हुई थी। कार्यवाही के दौरान लगभग 150 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। उन्होंने बताया की सुजानदेसर गांव की गोचर भूमि में राजस्व विभाग की टीम द्वारा 124 अतिक्रमण चिन्हित किए जा चुके हैं। इन्हें हटाने की करवाई आगामी चरणों में की जाएगी।
India First News देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर का विश्वसनीय मंच है। यहां आपको बीकानेर, राजस्थान तथा देशभर की ताजा क्राइम, पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, राजनीति, सामाजिक और जनहित से जुड़ी खबरें सबसे पहले और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, सरकारी योजनाएं, स्थानीय मुद्दे, विशेष रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव खबरें और जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें भी समय-समय पर प्रकाशित की जाती हैं। बीकानेर, राजस्थान और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए India First News के साथ बने रहें।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home