Friday, September 30, 2022

कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बीकानेर बुलेटिन



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे यहां करणी सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

मुख्यमंत्री गहलोत सुबह 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे। गहलोत सुबह सरकारी विमान से बीकानेर के नाल हवाई अड्डे आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से सार्दुल क्लब मैदान आएंगे। यहां से करणी सिंह स्टेडियम रहेंगे। जहां डेढ़ घंटे रुकेंगे। यहां से हनुमानगढ़ जाएंगे। जहां से श्रीगंगानगर जाएंगे। वे सूरतगढ़ भी जा रहे हैं, जहां से सरकारी हेलीकॉप्टर से जयपुर जाएंगे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home