बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। मंदिर से महिला के गले से सोने की चैन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में खतूरिया कॉलोनी निवासी पूजा पुरोहित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सियाणा भैरव मंदिर में 2 सितम्बर को सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह भैरवनाथ के मंदिर में दर्शन करने के लिए गयी हुई थी। इसी दौरान मंदिर में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात महिला ने उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home