परकोटे में जर्जर मकान गिरा, पड़ोस के मकान को करवाया खाली
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। शहर के परकोटे में देखभाल के अभाव में जर्जर हुए पुराने मकान गिर रहे हैं। पूर्व में बिन्नाणी चौक व मोहता चौक के पास मकान गिरने के बाद अब चाय पट्टी एरिया में एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।चाय पट्टी के पास आसानियों के चौक की गली में नन्दलाल सिंह राजपूत का मकान लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इस मकान के गिरने की आशंका अर्से से बनी हुई थी। रविवार सुबह अचानक ये मकान गिर गया। छत्त की पट्टियों सहित सब कुछ मलबे में तब्दील हो गया। उस समय घर में कोई नहीं था। कुछ लोगों को यहां से बाहर भी निकाल लिया गया। जब मकान गिरा तो आसपास काफी तेज आवाज सुनाई दी। लोग दौड़कर यहां पहुंचे। आसपास के युवाओं ने मलबे में किसी के फंसने की आशंका में सार संभाल की लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ही बाद में नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। अब मलबे को हटाकर रास्ता फिर से चालू किया जा रहा है।
हो सकता था बड़ा हादसा
इसी मकान में व आसपास भी काफी लोगों की चहल पहल रहती है। कई बार मकान गिरने की आशंका में नगर निगम को सूचना भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मकान मालिक ने भी कभी इस बारे में कोई प्रयास नहीं किया। हादसे वक्त अंदर कोई होता तो उसका बच पाना ही मुश्कि ल था। इससे पहले भी परकोटे में ही कई कच्चे मकान गिरे हैं। मोहता चौक के पास तो मकान का एक हिस्सा ही आकर गिर गया था।
Labels: #बीकानेर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home