Saturday, August 20, 2022

शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, कंटेनर से 847 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के परिवहन कर रहे कंटेनर को पकड़ा है । कंटेनर से जब्त की गई शराब की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सवेरे गुजरात के नंबर का एक कंटेनर पकड़ा है कंटेनर से भारी मात्रा में अलग अलग ब्रांड की शराब मिली है । एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गुजरात नंबर का एक कंटेनर भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है । गजनेर फांटे के पास इस कंटेनर को रोक कर तलाशी लेने पर कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है । शराब की कीमत करोड़ों रुपए है । पुलिस ने कंटेनर चालक चूनाराम जाट बाड़मेर निवासी को इस मामले में गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home