जापान के पूर्व PM आबे का निधन,भारत में राष्ट्रीय शोक
बीकानेर बुलेटिन
शिंजो आबे जापान के प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दादा और नाना दोनों ही एक अच्छे नेता थे। शिंजो आबे के नाम देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की।
Labels: News, अंतरराष्ट्रीय


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home